Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

बंगाल में बनी भाजपा सरकार तो महिलाओं को मिलेगी वित्तीय मदद : स्मृति ईरानी

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी तो किसी महिला को रात को बाहर निकलने में सोचना नहीं होगा

15 Apr 2026

बंगाल में बनी भाजपा सरकार तो महिलाओं को मिलेगी वित्तीय मदद : स्मृति ईरानी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिलाओं को साधने के लिए बड़ा चुनावी दांव चला है। पार्टी के घोषणा पत्र के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने घोषणा की है कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो बंगाल की सभी महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये दिए जाएंगे।
बुधवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में स्मृति ईरानी ने साफ तौर पर कहा कि किसी तरह का भेदभाव नहीं होगा, बंगाल की सभी महिलाओं को 3000 रुपये मासिक सहायता दी जाएगी। यही भाजपा का संकल्प है। उनके इस बयान से पहले पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में केवल निम्न और निम्न मध्यम वर्ग की महिलाओं को यह लाभ देने की बात कही गई थी, जिसे लेकर कई सवाल उठ रहे थे।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और रूपा गांगुली भी मौजूद रहे। नेताओं ने ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’ का भी अनावरण किया और प्रतीकात्मक रूप से पांच महिलाओं को यह कार्ड सौंपा गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से यह कार्ड घर-घर पहुंचाने का अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें महिलाओं का नाम, पता और फोन नंबर दर्ज किया जा रहा है।
इस दौरान स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता राज में अगर कोई सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं तो वे महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि महिला मुख्यमंत्री के रहते हुए जिस तरह से बंगाल में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हमले होते हैं वे चिंता बढ़ाने वाले हैं।
इस दौरान पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले ही घोषणा कर दी है कि सरकार बनने पर सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं का सफर मुफ्त होगा और पार्टी महिला सुरक्षा के लिए हर तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी तो किसी महिला को रात को बाहर निकलने में सोचना नहीं होगा। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में बनी भाजपा सरकार तो महिलाओं को मिलेगी : स्मृति
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी तो किसी महिला को रात को बाहर निकलने में सोचना नहीं होगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News